उत्तर प्रदेश: एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2024, कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया शुरू।

Uttar Pradesh grade teacher recruitment 2024 process starts following cabinet approval | Roglance News

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 6 साल बाद 8905 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2024 की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

UP LT Grade Vacancy 2024 का विस्तृत विवरण उत्तर प्रदेश के 2200 से अधिक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। 7 नवंबर 2024 को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों का विवरण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेज दिया है।

✜  UPLT में रिक्त पदों का वितरण

इस भर्ती में एलटी ग्रेड पुरुष और महिलाओं के लिए (4785 और 2473 पद) है। साथ ही पुरुष प्रवक्ता और महिला प्रवक्ता के लिए (817 और 830 पद) है। इस भर्ती में कुल पद 8905 है।
Advertisement
2018 के बाद से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती नहीं निकाली गई थी। पिछली बार इस श्रेणी में 10768 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें 2500 से अधिक पद खाली रह गए थे। वहीं, प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन 2020 में जारी हुआ था। अब आयोग द्वारा सभी नियमावली संबंधी आपत्तियों को दूर कर लिया गया है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

✜  LT Grade Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता  —

•  संबंधित विषय में स्नातक डिग्री
•  बीएड (शिक्षक प्रशिक्षण) उत्तीर्ण

आयु सीमा  —

•  न्यूनतम: 21 वर्ष
•  अधिकतम: 40 वर्ष
•  आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया  —

•  लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
•  परीक्षा का विस्तृत पैटर्न और पाठ्यक्रम जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना में जारी किया जाएगा।
Advertisement
UP LT Grade Vacancy 2024 लाखों अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। यह भर्ती न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नए शिक्षकों को रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि राज्य के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को भी सुधारने में मददगार साबित होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने और परीक्षा की तैयारी शुरू करने की सलाह दी जाती है।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें।