प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: नए रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रक्रिया और पात्रता जानें।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0: New registration started, know process and eligibility | Roglance News

भारत सरकार ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को घर का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2.0 की शुरुआत की है। यह योजना पहले चरण की तुलना में अधिक विस्तारित और सुधारित है। यदि आप भी अपने घर का सपना देख रहे हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

✜  PM Awas Yojana 2.0 का उद्देश्य क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, PM Awas Yojana का नया और उन्नत चरण है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेघर और कमजोर वर्ग के लोगों को स्थायी और सुरक्षित घर उपलब्ध कराना है। सरकार ने इसके लिए 10 लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मकान बनाने या खरीदने के लिए 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
Advertisement
PM Awas Yojana 2.0 का मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग जो बेघर है, उन्हें पक्के और बेहतर मकान प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग अभी भी कच्चे मकानों में रहते है, उनके कच्चे मकानों को पक्के मकान में बदलना। PM Awas Yojana 2.0 के तहत महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं के नाम पर संपत्ति का रजिस्ट्रेशन होगा और पर्यावरण के अनुकूल मकानों का निर्माण। इस योजना के चलते कार्यों वाले क्षेत्रों में लोगों रोजगार प्रदान करने का भी उद्देश्य हैं। 

✜  PM Awas Yojana 2.0 के लाभ और पात्रता मानदंड में बदलाव

इस योजना के चलते लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपए तक की सहायता मिलेगी, जिससे धारकों को मकान बनाने में मदद होगी। ब्याज सब्सिडी के तहत होम लोन पर 4% की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। जो लाभार्थियों भूमिहीन है, उन्हें PM Awas Yojana 2.0 के तहत भूमि का पट्टा मिलेगा।

PM Awas Yojana 2.0 में पात्रता के नए नियम शामिल किए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।
  • जो आवेदक है, वो भारतीय निवाशी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
आय वर्ग  —
  • EWS: वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक।
  • LIG: वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख रुपये।
  • MIG: वार्षिक आय 6 लाख से 9 लाख रुपये।
Advertisement
✜  PM Awas Yojana 2.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज हैं।
  • आधार कार्ड
  • परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • आय प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
PM Awas Yojana 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया गया है। आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले पीएम आवास योजना 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर "Apply for PMAY-U 2.0" पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा, जहां आपको मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
4. फॉर्म भरने के बाद "Eligibility Check" विकल्प पर क्लिक करें।
यदि आप पात्र होंगे, तो आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
5. आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
6. अंतिम चरण में फॉर्म को सबमिट करें और उसकी रसीद का प्रिंटआउट लें।
Advertisement
आवेदन पत्र जमा करने के बाद, सरकार पात्र लाभार्थियों का चयन करेगी। इसके लिए संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से सर्वेक्षण किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।

PM Awas Yojana 2.0, सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है, जो लाखों परिवारों को घर का सपना पूरा करने का मौका देगी। यदि आप भी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए इस योजना के लिए आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।